दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुगम शक्ति रथ रवाना ..
समाहरणालय से सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने दिव्यांग के साथ इस रथ को रवाना किया. यह रथ हर प्रखंड में जाएगा और वहां दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करेगा.
- विभिन्न पंचायतों में जाकर दिव्यांग मतदाताओं को करेगा मताधिकार के लिए जागरूक.
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरित करने के लिए सुगम शक्ति रथ को रवाना किया गया. समाहरणालय से सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने दिव्यांग के साथ इस रथ को रवाना किया. यह रथ हर प्रखंड में जाएगा और वहां दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करेगा. इस दौरान मतदान के लिए दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा. ताकि, उन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो. रथ का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल मंगलवार को यह रथ चौंगाई एवं केसठ प्रखंड मुख्यालय में होगा. वहीं, 10 को नावानगर, 11 को ब्रह्मपुर तथा चक्की, 15 को सिमरी, 16 को डुमरांव, 18 को राजपुर, 20 को इटाढ़ी तथा 22 अप्रैल को बक्सर एवं चौसा में दिव्यांगजनों को जागरूक करेगा. अधिकारी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को सूचित करने के बाबत पहले ही सभी एइआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. अधिकारी ने बताया दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर परेशानी नहीं हो इसके लिए वहां रैंप तो बनाया ही गया है, इसके अलावा व्हील चेयर की व्यवस्था भी वहां की गई है. और तो और दिव्यांग मतदाताओं को बुनियाद केन्द्र की संजीवनी वाहन द्वारा मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है. इन सभी व्यवस्थाओं के बारे में उन्हें बताने और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रथ को रवाना किया गया है.
















Post a Comment