Header Ads

चरित्रवन श्मशान घाट पर महाराज को दी जाएगी अंतिम विदाई, तैयारियों में जुटा प्रशासन ..

सुबह 11:00 बजे उन की शव यात्रा बक्सर के लिए रवाना होगी रास्ते में कई स्थानों पर महाराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की जाएगी. शव यात्रा को लेकर भी रास्ते में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे. शव यात्रा के बक्सर पहुंचने पर दिन में 2:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ महाराज को अंतिम विदाई दी जाएगी.
शवयात्रा में शामिल युवराज चंद्र विजय सिंह तथा शिवांग विजय

- भोजपुर कोठी से निकाली गई शवयात्रा मार्बल हाउस में जनता करेगी अंतिम दर्शन.
- 11:00 बजे पार्थिव शरीर के साथ बक्सर के लिए प्रस्थान करेंगे लोग, राजकीय सम्मान के साथ ही जाएगी अंतिम.
- कई रियासतों के रजवाड़ों के साथ-साथ देश-विदेश से शामिल होंगे लोग, व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन
महाराज को नम आंखों से अंतिम विदाई देते राजघराने के लोग


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: डुमराँव महाराज कमल सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा. दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए भोजपुर कोठी में लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है. वहीं, समयानुसार सुबह 8:00 बजे से उन की शव यात्रा निकाली गई. जैसे ही उनका शव भोजपुर कोठी से निकला राजघराने के लोगों की आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. वहीं, राजघराने की परंपरा के मुताबिक युवराज चंद्र विजय सिंह ने परंपरागत तरीके से कर्मकांड किया.
कर्मकांड में शामिल युवराज चंद्र विजय सिंह

11 बजे से बक्सर के लिए प्रस्थान करेगी शवयात्रा:

भोजपुर कोठी से उनका पार्थिव शरीर डुमराँव राजगढ़ स्थित मार्बल हाउस पहुँचेगा जहां लोगों के अंतिम दर्शनार्थ उनका शव रखा जाएगा. दिन में 11:00 बजे से बक्सर के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. महाराज का अंतिम संस्कार बक्सर स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ महाराज कमल सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी. व्यवस्था की देखरेख के लिए डुमरांव में एसडीओ हरेंद्र राम तथा एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह सुबह से ही मुस्तैद दिखे.
व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीओ हरेंद्र राम तथा एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह

कई राजघरानों के लोग करेंगे शिरकत, व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन:

बताया जा रहा है कि, महाराज के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बक्सर श्मशान घाट पर देश-विदेश से लोग पहुंचेंगे कई रियासतों के रजवाड़े एवं उत्तर प्रदेश तथा बिहार समेत देश के कई मंत्री व नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. श्मशान घाट पर सुरक्षा तथा अन्य इंतजामों को लेकर बक्सर नगर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार डीआईयू प्रभारी अविनाश कुमार तथा एसआई असलम शेर अंसारी समेत पुलिसकर्मियों के  टीम ने  श्मशान घाट का जायजा लिया. वही नगर परिषद के  अधिकारियों ने भी श्मशान घाट पर साफ-सफाई तथा अन्य इंतजामों  को देखा. इसके साथ ही डुमरांव की धरती के मूल निवासी रेडक्रॉस के  उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी समेत रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने श्मशान घाट का जायजा लिया. 
श्मशान घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नगर थानाध्यक्ष व अन्य

पुष्प वर्षा कर महाराज को अंतिम विदाई देंगे लोग:

बताया जा रहा है कि  श्मशान घाट पर  पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच  महाराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके पूर्व सोमवार की सुबह 11:00 बजे उन की शव यात्रा बक्सर के लिए रवाना होगी रास्ते में कई स्थानों पर महाराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की जाएगी. शव यात्रा को लेकर भी रास्ते में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे. शव यात्रा के बक्सर पहुंचने पर दिन में 2:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ महाराज को अंतिम विदाई दी जाएगी.
शवयात्रा में उमड़ा विशाल जनसमूह



















No comments