Header Ads

बक्सर में आज निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ..

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा व्यक्तियों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है. सभी नगर वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, वह निश्चित रूप से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर बक्सर का मान बढ़ाएं.

- सभी नगर वासियों से शामिल होने की अपील
- पहली बार आयोजित हो रही 205 मीटर तिरंगा यात्रा 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अंत्योदय सेवा संस्थान के द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह तिरंगा यात्रा शनिवार की सुबह 11:00 बजे स्थानीय कमलदह पोखर से निकलेगी जो कि, नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए पुनः कमलदह पोखर स्थित गांधी प्रतिमा के समीप आकर संपन्न होगी.

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक गिट्टू तिवारी ने बताया कि, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि में पहली बार ऐतिहासिक 205 मीटर तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी बक्सर वासियों को आमंत्रित किया गया है.

No comments