Header Ads

महिला विकास सेवा संस्थान ने किया महिलाओं को सम्मानित..

संयोजक गोविंद जायसवाल ने सभी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर जागरूक रहने को कहा. साथ ही आपस में प्रेम सौहार्द बनाए रखने की बात कही. महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा दो महिलाओं को सम्मानित किया गया.

- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित था कार्यक्रम
- शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार पर जागरूक रहने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संस्थान की सक्रीय कार्यकर्ता सुमन अग्रवाल के निवास स्थान पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संयोजक गोविंद जायसवाल ने सभी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर जागरूक रहने को कहा. साथ ही आपस में प्रेम सौहार्द बनाए रखने की बात कही. महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा दो महिलाओं को सम्मानित किया गया.

मौके पर चंदा बेगम, सुमन अग्रवाल को ट्रॉफी फूलों की माला, बुके और पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी. जिलाध्यक्ष शिल्पी देवी, मीना देवी, ममता देवी, रागिनी देवी, किरण जायसवाल, आराधना राय, आशा सिंह, अनीता देवी, सुनीता देवी, अनिमा देवी, सावित्री देवी, जूली कुमारी, मीना देवी, स्नेहा कुमारी समेत कई महिलाएं उपस्थित थी. संयोजक गोविंद जायसवाल ने दोनों सम्मानित महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई दी.














No comments