Buxar Top News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा समेत 2 की मौत, बच गयी किशोरी |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे मुगलसराय-पटना रेल
खंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर अप सम्पूर्णक्रांति एक्सप्रेस से कट कर एक 60
वर्षीय और एक 35 वर्षीय महिला की मौत गयी | वहीँ साथ में ही ट्रैक पार कर रही एक
14-15 वर्षीय किशोरी बाल-बाल बच गयी | स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाएं संभवतः
जमीरा की रहने वाली है | वहीँ घटना के बाद किशोरी सदमे में है तथा कुछ भी बता नहीं
पा रही है |
इस विषय में जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खान ने बताया कि जीआरपी को मेमू
मिला है तथा शीघ्र ही रघुनाथपुर पहुँच कर शव को कब्ज़े में लेने के बाद पहचान करने
की कोशिश की जाएगी |
Post a Comment