Buxar Top News: योगी की विजय पर बक्सर में निकाला गया विजय जूलूस |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को
मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रहम्पुर चौराहा से ब्रम्हेश्वर नाथ
मंदिर तक एक विजय जुलूस के भाजपा बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भुनाथ
पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री
बनने से उतर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम होगा। और विकास की पटरी आगे
बढ़ेगी। जुलूस के दौरान विराट राकेश, सुमेश्वर तिवारी, संजय चैरसिया, प्रकाश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, शिवशंकर यादव, अभिषेक, जयप्रकाश, राकेश, रवि, मोनी श्रीवास्तव, कौशल, बुचन, राजू, मोहन साह, विशाल, संतोष समेत अन्य
शामिल रहे।
Post a Comment