Header Ads

Buxar Top News: राज्य सरकार के खिलाफ़ भाजपा का धरना |


बक्सर टॉप न्यूज़. बक्सर/राजपुर: जिला मुख्यालय बक्सर में बिजली कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में जिलाध्यक्ष और छात्र नेता को चोट लगने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से भाजपा प्रखंड इकाई राजपुर के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय राय ने की । 
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यही कारण है कि विगत दिनों बक्सर में हुई मारपीट के बाद भी अभी तक पुलिस ने बक्सर के द्वय कार्यपालक अभियंता की बर्खास्तगीऔर गिरफ्तारी नहीं की गयी है। इन अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि दोनांे अधिकारी निरंकुश है जिन्होंने सम्मानित व्यक्ति के साथ मारपीट किया। इस मामले में इनकी गिरफ्तारी जरूर होनी चाहिए.वहीं इस मामले को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हमारे साथियों के उपर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गयी है |इन सभी का नाम वापस होना चाहिए |इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा बक्सर के द्वय कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी व बर्खास्तगीकरण ,शांतिपूर्ण बंद में प्राथमिकी दर्ज कार्यकर्ताओं का नाम वापस करने ,राजपुर में बिजली बिल की अनियमितता में सुधार करने ,स्वास्थ्य विभाग राजपुर में प्रसूति महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं लूट खसोट को बंद करने ,गेहँू खरीद की अनुदान राशि अविलंब देन सहित छः सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। इस बैठक में काशीनाथ सिंह ,ठाकुर प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह ,रामजी ठाकुर ,मनोज कुशवाहा ,इन्दु देवी ,शशि सिंह ,हीरामन पासवान ,निर्भय राय ,धनंजय त्रिगुण ,चन्दन राम ,नन्द किशोर राम ,विराट राय ,सिटू सिंह ,सत्येन्द्र कुशवाहा ,त्रियोगी पांडेय ,विनय पांडेय ,बालकेश्वर राय ,हंसपाल गुप्ता ,प्रभुराय ,ऋषिकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









No comments