Buxar Top News: सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने को एकजुट हुए कई पंचायतों के मुखिया |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सदर प्रखंड कार्यालय के प्रतिनिधि भवन में मुखिया संघ बक्सर की एक बैठक आयोजित की गयी । जिसकी अध्यक्षता सदर मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र राय उर्फ ललक राय तथा संचालन जासो मुखिया प्रतिनिधि मो. फार्रुख खां ने किया। बैठक में विभिन्न विकास कार्य तथा नवनिर्वाचित मुखिया के अधिकार पर गहन चर्चा किया गया। सभी मुखियाओं से यह आवाह्न किया गया कि अपने-अपने पंचायत में जनता को वो सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय जो सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाया जा रहा है तथा जिस काम को मुखिया द्वारा किया जाना है।वहीं इस दौरान प्रखंड प्रमुख के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया। कहा गया कि सदर प्रखंड प्रमुख द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास कार्यों में अनुचित तरीके से अड़ंगा डाला जा रहा है। जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। कहा गया कि प्रखंड प्रमुख को ग्राम पंचायत के किसी भी कार्य में हस्तक्षेप करने का बिल्कुल अधिकार नहीं है। संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र राय ने कहा कि सरकार व भारतीय संविधान द्वारा सभी प्रतिनिधियों को विभिन्न विकास कार्यक्षेत्र में विशेष अधिकार दिया गया है। जबकि प्रखंड प्रमुख का मुखिया के कार्य में हस्तक्षेप करना अनुचित है। उनका अपना अलग कार्यक्षेत्र है उसे ठीक ढंग से संभालना चाहिए उसी में जनता की भी भलाई है।
बैठक में कहा गया कि सदर प्रमुख द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी योजना में कमीशन खोज रहे हैं, उनकी मंशा से यही जाहिर होता है जबकि यह शत प्रतिशत नाजायज है।प्रत्येक मुखिया को अपनी जिम्मेदारी बखूबी याद है। अंत में संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा हुआ। उक्त बैठक में मुखिया जय प्रकाश राम, पूनम देवी, महदह के मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, जासो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो.फारूक खान, अहिरौली के शिवबल्लभ राम, पाण्डेयपट्टी के मुखिया प्रतिनिधि इन्द्रदेव सिंह, करहंसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह उर्फ नाटा सिंह, कमरपुर के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, जगदीशपुर के मुखिया अनिल कुमार यादव, वरूणा मुखिया परमात्मा खरवार, सोनवर्षा मुखिया संतोष कुमार ठाकुर सहित सभी मुखिया या मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे। इसकी खबर आरटीआई एक्टिविस्ट एवं युवा समाजसेवी अमित राय ने दी।
Post a Comment