|
रथ को रवाना करने से पूर्व निरीक्षण करते प्रभारी जिलाधिकारी |
|
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी रथ |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: चंपारण
सत्याग्रह शताब्दी को लेकर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं |
इसी के अंतर्गत सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी ने चंपारण सत्याग्रह
शताब्दी रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया | उन्होंने बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिले में लोगों को चंपारण
सत्याग्रह से जुड़ी बातों से अवगत कराया जाएगा | उन्होंने बताया कि रथ में एलसीडी
लगाया गया है जिसमें चंपारण सत्याग्रह तथा महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी बातों कि
लघु वृतचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा | सात माह 17 दिनॉन तक
जिले के 142 पंचायतों में कुल 568
प्रदर्शन किए जायेंगे | करीब 1 घंटे की फिल्म में गांधीजी व चंपारण सत्याग्रह से से
जुड़ी कई ऐसी बाते होंगी जिसे लोग आज तक नहीं जानते |
Post a Comment