Header Ads

Buxar Top News: नप चुनाव; चौथे दिन रणक्षेत्र में उतरे 21 प्रत्याशी |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शनिवार को नगर परिषद चुनाव के चौथे दिन बक्सर में 6 लोगों ने चुनावी रणक्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | वहीँ डुमरांव में 15 लोगों ने नामांकन किया | हालांकि, आज कल की अपेक्षा कम लोगों ने नामांकन किया |
फिर भी सुबह से ही अनुमंडल कार्यालय गुलजार रहा | आज चौथे दिन वार्ड संख्या 11 से माया देवी ने नामांकन किया | नामांकन से पूर्व उन्होंने गोला घाट स्थित भगवान शंकर तथा माँ गंगा से वाद की जनता की खुशहाली की कामना की | उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि, वार्ड का सम्पूर्ण विकास है | वार्ड संख्या 6 से भगमनी देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया | भगमनी देवी का नामांकन शुक्रवार को कागजातों की कमी के कारण नहीं हो सका था | वार्ड संख्या 8 से निर्मला देवी, वार्ड संख्या 26 से कल्सूम खातून,  वार्ड संख्या 18 से रंजन कुमार सिंह एवं वार्ड संख्या 25 से लल्लन प्रसाद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया |
वहीँ डुमरांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 15 लोगों ने नामांकन करते हुए नप चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |
इसके पूर्व नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के आवेदन की विधिवत जांच की गयी | 

No comments