Buxar Top News: बाइकर्स गिरोह का कहर: दिन दहाड़े महिला से लूटे 50 हज़ार ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानाक्षेत्र के ब्रम्हपुर चौरास्ता
के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकाल कर आ रही महिला से दिनदहाड़े हुई लूट की
एक घटना में बाइक सवार उच्च्क्कों ने 50 हज़ार कि राशि को झपट्टा मार कर छीन लिया
और बाइक चलाते हुए भाग खड़े हुए |
थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि महुआर कि रहने वाली ददन यादव की
पत्नी मनती देवी देवी बैंक से 50 हज़ार रुपए निकाल कर आ रही थी तभी चौरास्ता के
आस-पास दो कि संख्या में बाइक सवार उच्च्क्कों ने उनके हाथ से पैसों से भरा थैला
छीन लिया और भाग चले |
इस सन्दर्भ में पीड़ित महिला द्वारा ब्रम्हपुर थाने में बाइक सवार
अज्ञात उच्च्क्कों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है | पुलिस उच्च्क्कों कि
पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंघाल रही है |
Post a Comment