Buxar Top News: पुलिस पर हमला, अपराधी को भगाया, सात नामजद पचास अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मिशन स्कूल के पास हुए लूट काण्ड के आरोपी को पकड़ने के लिए गयी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया | और अपराधी को छुड़ा लिया | नया भोजपुर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि रविवार को अपराधी गोविन्द यादव नया भोजपुर खेल के मैदान में मैच देखने आने की जानकारी मिलने पर नया भोजपुर पुलिस वहां गयी थी। इस दौरान मैदान में मौजूद कुछ ग्रामीण असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया और अपराधी को छुड़ा लिया |
ज्ञात हो कि गोविंद यादव मिशन स्कूल लूट कांड में आरोपी था। उसके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया था | पुलिस जाँच में मालूम चला कि नावाडेरा के गोविंद यादव की संलिप्तता है। पूर्व से गड़बड़ी की आशंका से कोरानसराय, सिमरी, व डुमरांव थानों की पुलिस अपराधी को पकड़ने गयी थी | पुलिस ने अपराधी को पकड़ भी लिया था | लेकिन असमाजिक तत्व पुलिस से भिड़ गए इस दौरान अपराधी मौके का फ़ायदा उठा कर भाग गया |
इस मामले में नया भोजपुर पुलिस ने सात नामजद सहित कुल पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 21/17 दर्ज की है।
Post a Comment