Buxar Top News: स्वदेशी सुरक्षा अभियान का होगा आयोजन ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: देशी जागरण मंच के द्वारा चलाये जा रहे "राष्ट्रीय स्वदेशी-सुरक्षा अभियान" का कार्यक्रम 9 अप्रैल को बक्सर में रखा गया है, जिसमे दक्षिण बिहार के सभी जिला संयोजक एवं इसके ऊपर के अधिकारी सम्मलित होंगे। मंच के राष्ट्रीय संयोजक अरूण ओझा, प्रांतीय संयोजक दिलीप निराला भी रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा दुबे द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी संगठन कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा दुबे ने दी |
उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम में पहले सत्र में बैठक होगी जिसमे पॉर्टी संगठन एवं राष्ट्रीय स्वदेशी-सुरक्षा अभियान पर चर्चा होगी एवं द्वितीय सत्र में विचार गोष्ठी जिसमें विषय है- किसानों की आर्थिक सिथती, जैविक खेती को बढ़ावा, आर्थिक नीति,चीन एवं विदेशी वस्तु का बहिष्कार, विदेश नीति(FDI), Genetically Modified Foods आदि पर चर्चा होगी।
Post a Comment