Buxar Top News: रूद्र महायज्ञ: तीसरे दिन हजारों लोग हुए शामिल, वैदिक मंत्रोंच्चार से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार ...
नाथ बाबा मंदिर का विहंगम दृश्य |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: श्रीनाथ आश्रम चरित्रवन बक्सर में भगवान चन्द्रमौलीश्वर महादेव की
प्रतिष्ठा का स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन यज्ञशाला का हजारों की संख्या में
श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की । वहीं वैदिक मंत्रो के सस्वर उच्चारण से वातावरण में आध्यात्मिक
स्पन्दन उत्पन्न कराया गया।
स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान
कथामण्डप में प्रवचन का आरम्भ रेडियो कलाकार रामनाथ पाण्डेय द्वारा किया गया। वहीं
विद्यापति के मैथलीभाषा में रचे गए गीतों का भी गायन भी उन्होने किया। भगवान शिव
सच्चे अर्थों में लोक देवता है। देवता, मनुष्य, असुर, गन्धर्व सबने शिव की कृपा प्राप्त की।
किसी के प्रति पक्षपात नहीं सब पर कृपा, सबका कल्याण यहीं शिव की विशेषता है
इसीलिए उनको भोले कहा जाता है। विद्यापति गोस्वामी तुलसीदास ने तो उन महादानी शंकर
को तो बावला तक कह दिया। इसके अलावे कथा मंच से अचार्य गोपाल कृष्ण ने भगवान कृष्ण
के ब्रहम स्वरूप का वर्णन किया। इसके अलावे महामण्डलेश्वर योगीशाीलनाथ ने शिवपुराण
की कथा प्रस्तुत किया। इसके अलावे यज्ञ स्थल पर निःशुल्क औषधालय बिना किसी भेदभाव
के अनवरत चलता रहा। वहीं यज्ञ को सफल बनाने में रामेश्वर नाथ राय, धनन्जय सिंह, मंजीत सिंह, विजय सर्राफ, राजेन्द्र पाण्डेय
समेत अनेक सेवकों की भूमिका सराहनीय रही।
Post a Comment