Header Ads

Buxar Top News: गोलियों की गूँज से थर्राया राजपुर, तीन की हुई हत्या, माहौल तनावपूर्ण ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  राजपुर थानाक्षेत्र के बारुपुर-लक्ष्मणपुर गाँव में तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी |  स्थानीय सूत्रों की माने तो ये लोग चैता सुनकर लौट कर आ रहे थे | इसी दौरान उनकी अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी | वहीं कुछ लोगों की माने तो भूमि विवाद को लेकर हुयी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या की गयी | 
मरने वालों में मनोज राय(40वर्ष), पिता-हरिहर राय, रामबचन राय, पिता- स्व. विष्णु राय, संतोष राय (26वर्ष), पिता- स्व. इनर प्रसाद का शामिल हैं |
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शैशव यादव भी घटना स्थल पर पहुँच चुके हैं | तथा प्राथमिकी दर्ज करने कि प्रक्रिया चल रही है |
घटना के बाद से गाँव में तनाव की स्थिति है | डीएसपी शैशव यादव ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की | हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि जाँच की बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा |

No comments