Header Ads

Buxar Top News: होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ सत्याग्रह ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर परिषद कार्यालय के समक्ष बक्सर की आवाज के सदस्यों ने मंगलवार को होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को लेकर नगर परिषद के समक्ष भूख हड़ताल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर की आवाज के व्हिलसील ब्लोअर रामनारायण ने किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से नप बोर्ड द्वारा नागरिकों पर 6 से 8 गुना होल्डिंग टैक्स बढ़ा दी है। साथ ही इसे वर्ष 2013 से लागू कर वसूलने का जो नियम बनाया है जो पूरी तरह से बक्सर के जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को सात दिनों के अंदर होल्डिंग टैक्स हटाने को कहा गया था। लेकिन आज तक अधिकारी ने जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा और होल्डिंग टैक्स बढा दिया। उन्होंने कहा कि  नगर परिषद ने होल्डिंग ट्रैक्स बढाकर बहुत बडा जुर्म किया | टैक्स बढाने से पहले नगर परिषद ने यहा के जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चेयरमैन और सभी 34 वार्डों की मौन सहमति दिखाती है कि जनता की समस्याओं से इन्हें अब कोई नाता ही नही रह गया है। होल्डिंग टैक्स हटाये नगर परिषद नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव नजदीक है। जनता को आने धोखाबाज पार्षद से यहा पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया | ऐसे करने से पहले जनता के बारे में सोच लेना चाहिए। जब तक होल्डिंग टैक्स पहले की तरह नही किया जाएगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी |

No comments