Header Ads

Buxar Top News: खुशखबरी: शीघ्र ही शुरू होगा सिटी अस्पताल |


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: “शहर के बीचो-बीच स्थित पुराने सदर अस्पताल को सिटी अस्पताल के रूप में शुरू करने की लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी हो जाएगी | आकस्मिक, प्रसूति व अन्य रोगियों के इलाज के लिए यह अस्पताल सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेगा |” ये बातें सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी ने कहीं |
सदर विधायक ने कहा कि राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) ने अस्पताल को शुरू करने की बात सहमति जताते हुए तत्काल बक्सर सिविल सर्जन को दूरभाष पर शीघ्र ही अस्पताल को शुरू करने की बात कही | उन्होंने कहा कि प्रधान सचिव ने सिविल सर्जन को दूरभाष पर अस्पताल को शुरू करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं के मद में हर जरूरत को पूरा करने की बात कही | सदर विधायक ने कहा कि अस्पताल का शुरू होना उन लोगों को जवाब है जो कहते हैं विधायक ने क्या किया |
सिविल सर्जन ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि प्रधान सचिव ने उन्हें दूरभाष पर अस्पताल को शीघ्र ही शुरू करने की बात कही है | सिविल सर्जन ने कहा है कि आवश्यकताओं की सूची बना कर शीघ्र ही भेजा जाएगा | उन्होंने बताया कि पांच लाख की राशि से 2 ईसीजी मशीने आई हैं | जिनमें से एक को सिटी अस्पताल में लगाया जाएगा | साथ ही अन्य जरूरी सुविधाओं से युक्त अस्पताल जनता की सेवा में समर्पित होगा | प्रेस वार्ता के दौरान सदर अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, कामेश्वर पाण्डेय, गोपाल त्रिवेदी, सदर प्रखण्ड की स्वास्थ्य प्रबंधक चिंतामणी समेत कई लोग उपस्थित थे |


No comments