Header Ads

Buxar Top News: जमीनी विवााद में चली गोली, दहशत में लोग ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के केसठ प्रखंड में आपसी विवाद में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है | प्राप्त  जानकारी के अनुसार केसठ प्रखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे हरिकिसुन उर्फ नन्हक पहलवान व उनके गोतिया  रामचंद्र यादव वगैरह की जमीन है जिसको लेकर उनके बीच पुराना विवाद है |
उक्त जमीन पर नन्हक यादव ने  गुरुवार को ट्रैक्टर से मिट्टी भरवाई थी आज उनके पाटीदार रामचंद्र यादव उसी जमीन के नींव खोद कर ईट जुड़ाई का कार्य करवाने लगे |  दूसरे पक्ष के लोगों ने अपति प्रकट की जिसपर विवाद बढ़ने लगा |दोनो पक्षधर पहले लाठी फ़िर तमंचा जुटाकर भिड़ गए विवाद बढ़ गया और लाठी के गोलियां भी चलने लगी | चार राउंड हवाई फायरिंग हुई वहीं लाठी की चोट से दो_तीन व्यक्ति घायल हो गए |
मौके पर पहुँची नावानगर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया |
थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आ रही है | हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है |

No comments