Header Ads

Buxar Top News: एक सौ आठ कलशों के पवित्र जल से श्री आदिनाथ का हुआ मस्तकाभिषेक ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: श्रीनाथ आश्रम चरित्रवन में आयोजित दस दिवसीय अतिरूद्र यज्ञ एवं चन्द्रमौलीश्वर महादेव की प्रतिष्ठा का स्वर्ण जयंती महोत्सव के नौवें दिन नाथ बाबा जी महाराज द्वारा एक सौ आठ कलशों के पवित्र जल से श्रागवान श्री आदिनाथ का मस्तकाभिषेक किया। 


इसके पूर्व वैदिक मंत्रों से आदिनाथ भगवान को प्रर्याप्त दूध, दही, घी, मधु एवं शकर से अलग-अलग स्नान कराया गया। षोडशोपचार से भगवान शिव का पूजन कर मस्तकाभिषेक को विधि विधान से सम्पन्न किया गया। इसके साथ ही यज्ञ मण्डन में हवन यज्ञ होता रहा। वेद मंत्रो में निहित अर्थ का अनुचिन्तन करने से जीवन जीने के सरल सूत्र प्राप्त हो जाते है। यथा- हे परमेश्वर हम कर्म करते हुए सौ वर्ष जिए। हमारे दिन तथा हमारी रात्रियां कल्याणम हो आयु, प्राण, आत्मा, मन सहित समस्त प्रकृति हमारे लिए कल्याण कर हो। इन मंत्रो में व्यक्ति, समाज, राष्ट्र तथा सम्पूर्ण मानवता के हित की भावना ऋषियों ने व्यक्त की है यही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है। वहीं चन्द्रमौलीश्वर महादेव को गुरूवार को दो महाभिषेक समर्पित हुए। अचार्य देवेन्द्र नाथ उपाध्याय तथा पं. सिद्धेश्वर नाथ पाण्डेय ने सविधि रूद्राभिषेक सम्पन्न कराया। इसके साथ ही अखण्ड संर्कितन, निःशुल्क औषधालय, अन्नक्षेत्र चलता रहा। कथा मण्डप में अचार्य गोपालकृष्ण सत्यम ने देवी गीत के आधार पर भक्ति, समर्पण एवं अलौकिक प्रेम का भावमय वर्णन कर श्रोताओं को प्रभावित किया। महोत्सव को सफल बनाने में पप्पू दुबे, रामेश्वरनाथ राय, राजेन्द्र पाण्डेय, मोतीलाल केशरी, प्रदीप गुप्ता, विजय सर्राफ, मंजीत सिंह समेत अनेको जिलेवासियों का योगदान सराहनीय रहा।

No comments