Header Ads

Buxar Top News: तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने कुचला, तीन की हालत गंभीर, सड़क जाम ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: चौसा डोमडेरवा के पास हुए करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए जिसमें स्थानीय निवासी पेशकार डोम एवं उसके 12 एवं 14 वर्षीय दो बच्चों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहाँ से उन्हें बनारस रेफ़र कर दिया गया | 
घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर से जा रही एक तेज रफ़्तार स्कोर्पियो जिसमें चौसा के ही 5 - 6 लोग सवार थे ने उन्हें कुचल दिया | घटना के बाद दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है वहीं बाकी भागने में सफल रहे |
घटना से आक्रोशित लोगों ने चौसा बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है |

No comments