Header Ads

Buxar Top News: कई बीघों की फसल चढ़ी आग की भेंट, किसानों को भारी नुकसान





बक्सर टॉप न्यूज़ बक्सर : सिमरी प्रखंड के सहियार गांव के दक्षिण टोला पासवान टोली मे भीषण अगलगी से लगभग 15 किसानों की सैकड़ों बीघे में लगी फसल जल कर राख हो गयी | साथ ही उनके घर भी चपेट में आ गए जिससे घर में रखा अनाज , कपडा, शादी का समान, व एक भैंस जल गयी है  | लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह प्रतिनिधि मंडल के साथ गांव का दौरा किया और किसानों की समस्या को गंभीरता  से सुना व सरकार से मांग की कि पीडित परिवार को मुआवजा मिले ताकि कुछ हद तक समस्या दूर हो सके |
     उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों में मुनीलाल पासवान, भूटानी पासवान, चुन्नी लाल पासवान, चितई पासवान , दुधु पासवान, वालखिरा पासवान, वलिराम पासवान,सुरज पासवान,मुन्ना पासवान, सुरेश शर्मा, श्याम विहारी पासवान, राजन ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर तथा  टुनटुन पासवान शामिल हैं |
उन्होंने बताया कि सबसे पहले मैने घटना स्थल पर पहुँच कर थाना प्रभारी सिकरौल, डीएसपी डुमराँव, प्रभारी डीएम बक्सर, अग्निशमन बक्सर को सूचना दी |

No comments