Header Ads

Buxar Top News: अतिरुद्र महायज्ञ: मौसम की कठिनाइयों पर भारी रही भक्तों की आस्था ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: श्री नाथ आश्रम चरित्रवन (श्री आदिनाथ अखाड़ा) में आयोजित दस दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह महोत्सव के क्रम में छठवें दिन भी लोगों ने निष्ठा व उत्साह से परिपूर्ण होकर सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराया |

श्री आदिनाथ पीठाधीश्वर समर्थ एवं सिद्ध सद्गुरु श्री त्रिलोकी नाथ जी महाराज(श्री नाथ बाबा जी) की प्रेरणा से काशी के सुयोग्य वैदिक विद्वानों ने ने स्नान तथा संध्या के पश्चात् यज्ञ मंडप में यजुर्वेदीय संहिता का सस्वर पाठ किया | जिसके बाद यज्ञ मंडप में आवाहित देवताओं का सविधि पूजन हुआ | सर्वतो भद्रमंडल स्थित देवताओं चौंसठ योगिनोयों नवग्रहों के पूजन के बाद श्री अति रूद्र भगवान का पूजन संपन्न होने पर यज्ञ आरम्भ हुआ | यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को देख कर मन श्रद्धा से भर उठता है |


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुँच रहे हैं | हिमालय पर तपस्या करने वाले योगी सुन्दर नाथ जी, हरिद्वार से योगी हनुमान नाथ जी, त्रयम्बकेश्वर(नासिक) से बलवीर नाथ जी आश्रम पहुँच चुके हैं अन्य महत्माजन भी एक-दो दिन में पहुँचने वाले हैं |
वहीँ ओम नम: शिवाय षडक्षर मंत्र के अखंड कीर्तन संगीत से वातावरण भक्ति से सराबोर हो रहा है | छह कीर्तन मंडलियां बारी-बारी से कीर्तन में संलग्न हैं | आश्रम के सभी सेवक व शिष्य अतिथियों की आवभगत में लगे हुए हैं वहीँ नि:शुल्कऔषधालय में पूरे दिन मौसमी परेशानियों से ग्रसित लोगों का इलाज होता रहा |
कथा मंडप में उपस्थित होकर पंडित गोपाल कृष्ण सत्यम ने श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण चित्र प्रस्तुत किया | तेज हवाओं तथा वर्षा के कारण कार्यक्रम का समापन जल्द ही करना पड़ा तत्पश्चात सेवकों तथा शिष्यों ने अपने परिश्रम से आश्रम को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना दिया |
विशाल जनसमूह को भोजन कराने में तत्पर युवा सेवकों के आगे मौसम की कठिनाइयों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा |
यज्ञ मंडप में हवं के अतिरिक्त ज्ञान यज्ञ का अनुष्ठान भी चल रहा हैं | शिव पुराण का श्री प्रताप नारायण मिश्र तथा श्री दुर्गा शप्तशती का पाठ श्रीकांत मिश्र द्वारा हो रहा है | श्री चन्द्रमौलीश्वर (नर्मदेश्वर) महादेव का नित्य रुद्राभिषेक आचार्य देवेन्द्र नाथ उपाध्याय तथा पंडित सिद्धेश्वरनाथ पाण्डेय द्वारा संपन्न हुआ |

आश्रम के सभी कार्यक्रमों में सक्रीय भूमिका निभाने वालों में रामेश्वर नाथ राय, राजेन्द्र पाण्डेय, मोती लाल केशरी, प्रदीप गुप्ता, शिवजी राय, मजीत सिंह, धनञ्जय सिंह, विकास मिश्रा तथा ओमप्रकाश मिश्रा, संतोष चौरसिया, रोहित चौरसिया, मुन्ना मिश्रा के अलावे अन्य सेवक मध्य रात्रि तक सेवा कार्य में तत्पर रहे | 

No comments