Header Ads

Buxar Top News: कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी – परशुराम चतुर्वेदी |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर सदर प्रखंड के नदांव ग्राम पंचायत अंतर्गत सोंधिला में बूथ अध्यक्ष श्री रविन्द्र पाठक के घर पर झंडातोलन (भाजपा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी कि पूंजी है | उन्ही के बदौलत भाजपा आज विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है | केंद्र कि नरेंद्र मोदी कि सरकार आज सबका साथ सबका विकास के मूल मन्त्र के साथ काम कर रही है |
कार्यक्रम में चंद्रमा पाठक, प्रभुनाथ चौबे, अजय लाल, यमुना प्रसाद केशरी, गुलाब कुशवाहा, प्रभुनाथ पाठक, अखिलानंद उपाध्याय, राजगृह कमकर, त्रिभुवन पाठक, जगरनाथ केशरी समेत कई लोग मौजूद थे | 

No comments