Header Ads

BuxarTopNews: राष्ट्रिय स्वदेशी सुरक्षा अभियान का कार्यक्रम 9 अप्रैल को


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान का कार्यक्रम नगर के सरस्वती बालिका विद्यालय सिविल लाईन बड़ी बजार में रविवार 09 अप्रैल को आयोजित किया गया है। जिसमें दक्षिण बिहार के सभी जिला संयोजक एवं अधिकारी सम्मिलित होंगे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण ओझा, बिहार प्रांत के संयोजक दिलिप निराला उपस्थित रहेंगे जबकि कार्यक्रम का संचालन उषा दुबे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले सत्र में राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान पर चर्चा किया जाएगा एवं द्वितीय सत्र में किसानों की स्थित एवं जैविक खेती को बढ़ावा विषय पर गोष्ठी का आयोजन होगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य उषा दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

No comments