Header Ads

Buxar Top News: प्रभात खबर के हास्य कवि सम्मलेन में हास्य रस में डूबे बक्सर वासी...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: प्रभात खबर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मलेन में रविवार को देश के प्रसिद्ध हास्य कवियों ने अपनी कला से लोगों को हास्य रस में डुबा दिया | इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला जज प्रदीप कुमार मलिक उनकी माँ तथा प्रभात खबर के जिला प्रभारी गोपाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया | कार्यक्रम में आए हुए कवियों ने एक से एक प्रस्तुतियां दी जिसमें जीवन की कई परिस्थितियों पर कटाक्ष कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद अतिथियों में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, सचिव डॉ.श्रवण कुमार तिवारी, डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, कामेश्वर पाण्डेय, डॉ.एस. मधुप, सतीश त्रिपाठी, अजय मिश्रा, सौरभ तिवारी, रामजी सिंह, सुनील राय, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, अविनाश उपाध्याय, अजय राय, मुन्ना पाण्डेय, अरुण उपाध्याय, राजेश चौबे समेत नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | वहीँ कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विष्णु दत्त द्विवेदी, मंगलेश तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, गिरीश द्विवेदी, अतीत कुमार, शशांक कुमार सिंह, प्रहलाद शर्मा एवं आरा से आए ओपी भोजपुरिया एवं उनकी टीम तथा प्रभात खबर की पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा | कार्यक्रम निर्धारित समय से शुरू होकर रात करीब साढ़े दस बजे तक चला | जिला जज समेत तमाम श्रोता कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे |


No comments