Header Ads

Buxar Top News: दुखद घटना: कोरानसराय में भीषण अगलगी जिन्दा जला व्यक्ति, लाखों की संपत्ति राख, ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कोरान सराय थाना के निरंजनपुर गांव में अगलगी में एक युवक जिंदा जल गया | मृतक निरंजनपुर गांव निवासी कुरबान अंसारी(45 वर्ष) बताया जाता है |
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को निरंजनपुर घांव में भीषण अगलगी हुई थी | अगलगी में गाँव के ही कुरबान अंसारी समेत कई लोगों के झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गए थे | दमकल के पहुँचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया | हालांकि, तब तक लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया था | रविवार सुबह जब कुरबान अंसारी के घर के लोग जले समान को हटा रहे थे तभी उन्हें कुरबान अंसारी जला हुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया | सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में कुछ पैसे रखे हुए थे जिन्हें लाने के लिए वे घर में गए थे | इसी दौरान संभवतः वे बेहोश हो गए और यह हादसा हो गया | मृतक कुरबान अंसारी के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं | जिनके सामने विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है | कुरबान अंसारी के जिन्दा जल जाने की खबर पूरे गाँव में फ़ैल गयी | इस घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया |
दूसरी ओर बक्सर में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों ने लाश की स्थिति देखते हुए पोस्टमार्टम करने
से इनकार कर दिया | हालांकि, काफी माँ-मनौवल के बाद उन्होंने पोस्टमार्टम किया | घटना में में एक किशोर झुलस गया था जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है |
अगलगी की इस भीषण घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ मालूम नहीं चल पाया है | हालांकि, इस घटना में कई घरों के लाखों का नुकसान हुआ है |


No comments