Header Ads

Buxar Top News: यादव जी को आया गुस्सा तो रणक्षेत्र बना गाँव ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मुरार थानान्तर्गत बंजारियां गाँव में बुधवार की रात हुई मारपीट में दो पक्ष के घह लोग घायल हो गए | लाठी डंडे तथा ईंट-पत्थरों से हुई इस मारपीट का कारण गवनई के दौरान हुई बकझक बताई जा रही है |
थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गाँव के धनजी यादव के दरवाजे पर नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था | उसी दौरान श्रीभगवान सिंह तथा उनके साथ कुछ अन्य लोग नाच देखने आए थे | नाच देखने के दौरान कुछ मामूली कहासुनी से बढ़ते-बढ़ते बात लाठी डंडे तथा ईंट-पत्थरों की वर्षा तक पहुँच गया | जिससे गाँव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया | जम कर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हो गए |
मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है | जिसमे श्रीभगवान सिंह की तरफ से छह तथा धनजी यादव की तरफ से चार व्यक्तियों को आरोपित किया गया है |
 


No comments