Header Ads

Buxar Top News: किसानों की क़र्ज़माफ़ी के लिए मुख्यमंत्री का पुतला दहन ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को किसानों के कर्जमाफी समेत बीस सुत्री मांगो को लेकर लोकजन संग्राम द्वारा प्रस्तावित 21 दिवसीय भूख हड़ताल की अनुमति नहीं देने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान र्दुगेश उपाध्याय, मनोज सिंह, संजय सिंह, विकास शुक्ला, एन.एल. प्रजापति, अजय ओझा, राधेश्याम प्रसाद, गोपाल प्रसाद, दीपक दीवाना, जगदीश सिंह, जोगेंद् सिंह, चन्द्रमा चौधरी, श्रीकृष्ण चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments