Header Ads

Buxar Top News: ब्रम्हपुर में सड़क हादसा, पांच घायल, एक की हालत गंभीर ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत रामगढ़ गाँव से पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर एक ऑटो पलट गयी जिसमें ऑटो पर सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए वहीँ एक महिला को सर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है |


इस बाबत थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि नया भोजपुर के रहने वाले कुछ कामगार जो कि प्लास्टिक से बनी जाली बनाने का काम करते हैं बनी हुई जालियों को लेकर ब्रम्हपुर के मार्केट में देने के लिए आ रहे थे इसी दौरान रामगढ़ गाँव से पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर एक नीलगाय ऑटो के सामने आ गयी | अचानक आयी सड़क पर आयी नील गाय को देखकर ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा करीब चार-पांच पलटी खाते हुए चाट में जा गिरा |

इस दुर्घटना में पुराना भोजपुर की रहने वाली मंगरी देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, तथा ऑटो चालक जया पंडित घायल हो गए | घायलों में मंगरी देवी को सर में गंभीर चोटें लगी हैं जिससे उनकी हालत गंभीर है | घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है | वहीँ उन्होंने बताया कि ऑटो पुराना भोजपुर के श्रीराम पासवान की बताई जा रही है |
 

No comments