Header Ads

Buxar Top News: मतदान को घरों से निकली महिलायें, बूढी हड्डी में भी जागा जोश, व्यवस्था से लोग दिखे असंतुष्ट ..

मतदान को जाती बुजुर्ग महिला 

मतदान के बाद छात्र नेता व अन्य 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आखिरकार नगर परिषद् चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया | नगर परिषद चुनाव के मतदान के दौरान बक्सर तथा डुमरांव दोनों जगहों के मतदान केन्द्रों पर लगभग एक जैसी ही स्थिति रही | जहाँ एक ओर जिलाधिकारी रमण कुमार तथा आरक्षी अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए बेहतर विधि-व्यवस्था के बीच चुनाव कराने की बात कही थी वहीँ चुनाव के दौरान ठीक इसके उलट दिखा | जहाँ मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त छाया के लिए टेंट लगाने की तथा पीने के पानी के समुचित इंतजाम की बात कही गयी थी वहीँ नज़ारा ठीक इसके उलट दिखा टेंट की व्यवस्था कौन कहे पीने का पानी तक भी प्रशासन की तरफ से मयस्सर नहीं था | एक दो जगहों को छोड़ कर लगभग सभी जगहों पर यही व्यवस्था थी | हालांकि, कई जगहों पर प्रत्याशियों ने पानी से कोल्डड्रिंक तक की व्यवस्था कराई थी | कई लोग इस बात से असंतुष्ट थे कि उनका नाम उनके वार्ड से हटा कर दूसरे वार्ड में कर दिया गया है |

धूप में खड़े मतदाता 

दूसरी ओर कई जगहों पर मतदानकर्मियों द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में भी मतदान करने की अपील करने की बात भी सामने आयी | खलासी मुहल्ला वार्ड में सुबह करीब 5 बजे से ही लोग कतार में लग गए थे | वहीँ मतदान करने गए लोगों ने भी आरोप लगाया की जान बूझ कर ईवीएम मशीन को इस तरह से रखा गया था कि मतदान गुप्त न होकर सार्वजनिक हो गया था | कई बार शिकायत के बावजूद भी स्थिति वही रही नतीजतन वहाँ लोगों ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया | नगर थानाध्यक्ष ने स्वयं मोर्चा सम्हाल लिया था | 
गश्त लगाते नगर थानाध्यक्ष 


नेहरु नगर वार्ड संख्या 20 तथा चरित्रवन वार्ड संख्या 1 में एक-एक बोगस मतदाता भी पकड़े जाने की सूचना मिली | हालांकि, 43 डिग्री तापमान में भी वृद्ध तथा पर्दानशीन महिलायें भी मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी |
मतदान के बाद मतदान केंद्र के बाहर आती महिलाएं 
शाम तक बक्सर में 59.04 तथा डुमरांव में 64.07 प्रतिशत मतदान की सूचना जिलाधिकारी ने दी | मतदान ख़त्म होने के साथ ही पिक्चर आधी पूरी हुई अब शेष के इंतज़ार में 23 मई को प्रत्याशी बाज़ार समिति प्रांगन में नज़र आयेंगे जहाँ मतगणना का कार्य संपन्न होगा |
मतदान संपन्न कराने के बाद कुछ पल इत्मीनान के 




No comments