Buxar Top News: धान की खरीदारी अविलंब शुरु करने समेत नौ मांगों का जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन ..
किसानों की समस्या की लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की.
- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय के नेतृत्व में की गयी पहल.
- किसानों को तत्काल भुगतान की हुए मांग.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: धान की खरीददारी अविलंब चालू कराने, पैक्सों के माध्यम से धान क्रय केंद्र चालू कराने, धान बेचने वाले किसानों को तत्काल भुगतान करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. प्रतिनिधि मण्डल में मृत्युंजय सिंह, बब्लू पाठक, विजय सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश राय, जितेन्द्र सिंह, धनंजय राय, अरविंद राय टुन्नु शामिल रहे. जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने बताया कि जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया है.






Post a Comment