Buxar Top News: पद्मावती का विरोध है बेवकूफाना हरक़त, भाजपा के लिए है सुर्खियों में बने रहने की कोशिश - आम आदमी पार्टी.
आम आदमी पार्टी के नेता ने पद्मावती फ़िल्म के विरोध को गलत ठहराया है.
- आप नेता शुभम उपाध्याय ने बताई अपनी राय.
- शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर सुर्खियों में बने रखने की हो रही कोशिश.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कल जिस तरह फिल्म पदमावती के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगो तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिस तरह से विरोध किया है उसे देखने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता शुभम उपाध्याय ने कहा है कि यह बिल्कुल ही बेवकूफाना हरकत हैं जिस फिल्म के बारे में जानते नही उसका विरोध सिर्फ अफवाहो और प्रसिद्धि लूटने तथा मीडिया की सुर्खिया बनने के लिए किया गया.
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज तथा भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह विरोध प्रदर्शन करते करते बाबू वीर कुंवर सिंह जी के प्रतिमा पर जूते-चप्पल पहने चढ़ गये, क्या ये ही उनका सम्मान है? ताज्जुब तो तब हुआ जब ये पता चला की जिले के वरिष्ठ नेता और भाजपा जिलाध्यक्ष भी उस सभा में शामिल थे. अब कहना गलत नहीं होगा की भाजपा अपने पूर्वजो के सम्मान के साथ ऐसे ही खिलवाड़ करती है. शुभम ने कहा कि जब उनके वैसे यह भी कोई बड़ी बात नहीं. जब भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मोदी लौह पुरूष वल्लभ भाई पटेल का सम्मान सिर्फ मीडिया की सुर्खियो मे बने रहने के लिए कर सकते हैं तो भाजपा के इन नुमाईंदों ने वीर कुंवर सिंह का अपमान कर के कोई नया काम नही किया बस अपने शीर्ष नेताओ का अनुसरण किया है. आप नेता ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि किसी को कोई हक नही की गंगा को अपनी बांहो का दान देने वाले इस वीर पुरूष को अपमानित किया जाए. ये भाजपा और क्षत्रिय समाज के लिए घोर निंदनीय काम है. वैसे भी फिल्मकार संजय लीला भंसाली के द्वारा फिल्म पद्मावती को राजपूताना समाज के ठीकेदारों के द्वारा हिट फ़िल्म करने का प्रयास है. इनके द्वारा विरोध की हवा पूरे देश में बहायी जा रही है, जिससे कि लोग फिल्म पद्मावती को जरूर देखें तथा देश के विकास के बारे में सोचे.







Post a Comment