Buxar Top News: वीडियो: कांग्रेस के "बाहुबली नेता" ने कहा, चरित्रहीन है भाजपा जिलाध्यक्ष ...
कांग्रेस के नेता समेत छात्रशक्ति के संयोजक ने लिया आड़े हाथों.
- वीर कुँवर सिंह के अपमान पर भड़का गुस्सा.
- भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथों.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पद्मावती फ़िल्म के विरोध में बक्सर में निकाली गयी रैली के समापन के बाद वीर कुँवर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय भाजपा नेताओं के महापुरुष की गरिमा का ध्यान नहीं रखते हुए माल्यार्पण करते समय जूते उतारने तक की जहमत नहीं उठाई. इस घटना के बाद बक्सर के कई बुद्धिजीवी व युवा नेता अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं.
इसी क्रम में कांग्रेस के बाहुबली नेता के नाम से चर्चित मुरारी मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को चरित्रहीन तक कह डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र किसी से छुपा नहीं हुआ है. इसी दौरान इस तरह की शर्मनाक घटना जिसमें महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर जूते पहन कर चढ़ जाना सर्वथा अनुचित है और निंदा करते हैं. इसी दौरान छात्रशक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी ने कहा कि रानी पद्मिनी के ऊपर बनाई गई फिल्म का विरोध कहीं से भी अनुचित नहीं है. लेकिन इस दौरान जिस तरह से बाबू वीर कुंवर सिंह का अपमान किया गया वह सर्वथा अनुचित हैऔर ऐसे भाजपा नेताओं पर कार्रवाई होना अति आवश्यक है.
देखें वीडियो:







Post a Comment