Header Ads

Buxar Top News: हादसा: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री का टूटा पैर, प्राथमिक इलाज के बाद पटना हुए रेफर ..

रविवार शाम हुई एक दुर्घटना में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दाहिना पैर टूट (एंकल  फ्रैक्चर) गया है.

- सिय-पिय मिलन महोत्सव आश्रम में हुआ हादसा.
- पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रविवार शाम हुई एक दुर्घटना में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दाहिने पैर का पैर टूट (एंकल  फ्रैक्चर) गया है.

श्री चौबे अपने क्षेत्र बक्सर के स्थानीय सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में चल रहे सिय-पिय मिलन महोत्सव में राष्ट्रसंत मोरारी बापू के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे उसी क्रम में सीढ़ी पर पैर फिसलने के कारण उनके पैर में  गंभीर चोट लगी. आनन-फानन में उन्हें एक निजी संस्थान में एक्सरे कराया गया, जहां ज्ञात हुआ के उनका उनका पैर टूट (एंकल फ्रैक्चर) गया है बक्सर के स्थानीय चिकित्सकों ने पैर टूटने की पुष्टि की है. मंत्री का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. जिसके बाद मंत्री को सड़क मार्ग से  पटना ले जाया जा रहा है. इस घटना के बाद सोमवार को सुपौल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, साथ ही अन्य कार्यक्रम भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं.
 














No comments