Header Ads

Buxar Top News: नम आँखों से दी गयी जिन्दादिल अधिकारी की अंतिम विदायी, बासा के अध्यक्ष ने कहा, आत्महत्या के कारणों की हो उच्चस्तरीय जाँच ..

बिहार प्रशासनिक सेवा के अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने साथी जिलाधिकारी को ओ एस डी तौकीर अकरम के आत्महत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मुख्यमंत्री से मांग की है.

- अंतिम दर्शन को जिलाधिकारी, समेत कई अधिकारी रहे मौजूद.
- वेतन बंद करना और प्रताड़ना बताया गुनाह.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार प्रशासनिक सेवा के अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने साथी जिलाधिकारी को ओ एस डी तौकीर अकरम के आत्महत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मुख्यमंत्री से मांग की है. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अधिकारियों को बेवजह प्रताड़ित करना और वेतन बंद करना गुनाह है तौकीर अकरम का वेतन पिछले 1 वर्ष से किन कारणों से बंद है इसकी जांच कराकर उसके दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की.


इससे पूर्व बासा की ओर से तौकीर के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें जिलाधिकारी अरविंद कुमार समेत बासा के अधिकारी मौजूद थे. वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर ने भी पुष्पांजलि अर्पित की. सभी ने नम आँखों से साथी अधिकारी को विदायी दी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि तौकीर अकरम की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. ऐसे खुशमिजाज़ व्यक्ति से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी.
 














No comments