Header Ads

Buxar Top News: "बिटिया बहादुर" ने दहेज व बाल-विवाह की कुरीति पर किया कुठाराघात ..

दहेज एवं बाल-विवाह की कुप्रथा पर राज्य सरकार को जनसमर्थन मिलने लगा है.

- धनसोई में हुआ नाटक का मंचन.
- कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता अभियान को मिला बढ़ावा.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धनसोई के जंगलिया बाबा आश्रम के प्रांगण में जिला कला जत्था के द्वारा बिटिया बहादुर नामक नाटक की प्रस्तुति की गई. नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा पर करारा प्रहार किया. नाटक के कलाकारों में जितेंद्र बहादुर,राजेंद्र प्रसाद,प्रमोद कुमार ,उमाशंकर शर्मा,दीपक कुमार सिंह,झब्बू पासवान,मनोज प्रसाद, कुमारी संगीता यादव,शिवप्रभा कुमारी,सुनीता कुमारी,संध्या कुमारी,आरती कुमारी ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रेरित किया. मौके पर के आर पी वंश नारायण सिंह,संकुल समन्वयक विपिन कुमार,प्रेरक गोल्डी प्रसाद ,संगीता सिंह,टोला सेवक अरविंद कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

 














No comments