Buxar Top News: मनाया गया लाला लाजपत राय का बलिदान दिवस, युवाओं ने रक्त का महादान कर किया नमन ..
लाला लाजपत राय बलिदान दिवस के अवसर युवाओं ने रक्तदान देकर श्रद्धांजलि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
- युवा सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित था कार्यक्रम.
- 30 युवाओं ने किया महादान.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लाला लाजपत राय बलिदान दिवस के अवसर पर युवा शक्ति सेवा संस्थान के युवाओं ने रक्तदान देकर श्रद्धांजलि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस रक्तदान की खास बात यह रही कि 30 में 20 लोगों ने पहली बार खून दिया.
इस अवसर पर युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए अतिथिओं में रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, सचिव डॉ.श्रवण तिवारी, नगर थानाध्यक्ष दयानन्द प्रसाद, एम.वी. कालेज के प्रोफेसर सुभाष चन्द्र पाठक, प्रो. राजेश, वार्ड पार्षद जय तिवारी, राम इकबाल मंत्री, राज कोचिंग के निदेशक राजेश कुमार चौबे, मुन्ना पाण्डेय, राकेश दूबे, दीना ठाकुर, अजय कुशवाहा मौजूद रहे ।
रक्तदान का महादान करने वालों में क्रमशःजयप्रकाश कुशवाहा ' टहलू ', आशुतोष दुबे ' धन्नू', आशीषवर्धन, राजा बाबू, राहुल जायसवाल, राकेश रंजन सिंह, आकाश जायसवाल, अरविन्द कुमार, मो० राजू खान, सर्वजीत कुशवाहा, राजतिलक, पवन उपाध्याय, अनुराग चतुर्वेदी, अंकित सिंह, दीपक चौधरी , सोनू कुमार, नवीन ठाकुर, पप्पू वर्मा, विवेक कुमार ' टिंकू', राजेश कुमार, मो.इस्लाम, मो इरफान, दिनेश कुमार, विजय कुमार, राहुल मिश्रा, मनोज कुमार, रामजी सिंह, अमित प्रकाश, छोटू जी, राकेश सिंह आदि रहे.






Post a Comment