Header Ads

Buxar Top News: पद्मावती के सम्मान में क्षत्रिय महासभा मैदान में ..

पद्मावती फिल्म के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने पूरे शहर में रैली निकाली.

- निकाली गयी विशाल मोटरसाइकिल रैली.
- पूरे नगर का किया गया भ्रमण, विरोध में लगे नारे. 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पद्मावती फिल्म के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने पूरे शहर में रैली निकाली. जिसमे हजारों लोगों ने पूरे नगर में पैदल और बाइक से पूरे शहर में विरिध किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व क्षत्रिया महासभा के युवा प्रदेश के अध्यक्ष बबुआ सिंह उर्फ प्रणव सिंह ने किया. रैली शहर के गोलंबर होते हुए सेडिकेट से होते हुए यमुना चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर पर हुआ. जहा फिल्म के डायरेक्टर संजय भंसाली का पुतला फूंका गया. युवा प्रदेश अध्यक्ष बबुआ सिंह उर्फ प्रणव सिंह ने कहा कि रानी पद्मावती ने हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए अलाउद्दीन खिलजी के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया था. उन्होंने कहा कि फिल्म में डायरेक्टर ने पद्मावती को खिलजी की प्रेमिका दिखाते हुए नृत्य करते हुए दिखाया है, जो सच्चाई से परे है.  उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती के बलिदान और शौर्य को कलंकित करने का प्रयास किया गया है. जिससे क्षत्रिय समाज कभी बर्दास्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास काफी गौरवशाली और शौर्यपूर्ण रहा है. भारतीय इतिहास से क्षत्रिय समाज का इतिहास निकाला दिया जाएगा तो वह शून्य हो जाएगा. आज कल देश में क्षत्रिय समाज को नीचा दिखाने का प्रचलन सा हो गया है, उन्होंने कहा कि राजपूत समाज को फिल्मों में खलनायक के तौर पर दिखाया जाता है. जबकि पूरे भारत में राजपूतों की देश आजाद करने में अहम भूमिका है, लेकिन फिल्म में राजपूतो को अपमानित किया गया है. 

वहीं दूसरी तरफ महासभा के युवा अध्यक्ष रुद्र अभिषेक सिंह ने बताया के महारानी पद्मावती के अपमान के विरोध में शिव छत्रिय की नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग ने अपना समर्थन देते हुए एकता का परिचय दिया.

कार्यक्रम के संयोजक सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करना कहीं से भी सही नहीं है और ऐसे लोग जो अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह का काम करते हैं वे कहीं ना कहीं देशद्रोही माने जाते हैं. भारत सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करें. उन्होंने देश के हर नागरिक से अपील की कि वे इस शर्मनाक फिल्म का पुरजोर विरोध करें.

जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा बक्सर: 

क्षत्रिय महासभा की रैली में जय श्री राम के नारे खूब लगे. ऐसा लग रहा था कि आज महावीर जयंती है. जय श्रीराम के नारों से आज बक्सर गूंज उठा.
 रैली में संजय भंसाली के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. वहीं क्षत्रिय महासभा की ओर से उक्त मामले को लेकर फिल्म निदेशक पुतला किया गया. जिसकी अध्यक्षता इन्द्रजीत बहादुर सिंह उर्फ चुन्नु तथा संचालन अधिवक्ता तेजप्रताप छोटे ने किया. पुतला दहन के बाद जुलूस आमसभा में तब्दील हो गया. तत्पश्चात् लोगों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में योगेन्द्र सिंह, डाॅ. प्रतिमा सिंह, बबुआ सिंह उर्फ प्रणव सिंह, रूद्र अभिषेक, संतोष सिंह, मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील राय, रतन केजरीवाल, पुनीत सिंह आदि ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन जिला सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने किया. 
 














No comments