Header Ads

Buxar Top News: बक्सर में व्यवसायी के उपर तेज़ाबी हमला, वाराणसी रेफर ..

व्यवसाई पर अपराधियों ने शुक्रवार देर रात तेज़ाबी हमला कर दिया.

- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला.
- शुक्रवार देर रात की घटना, नहीं चल पा रहा अपराधियों का पता.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के  के जासो रोड (गोलम्बर) स्थित मिठाई डब्बा फैक्ट्री के व्यवसाई पर अपराधियों ने शुक्रवार देर रात तेज़ाबी हमला कर दिया. इस हमले में व्यवसायी झुलस गया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी.  बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यवसायी उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला अश्विनी कुमार गुप्ता है 

घटना स्थल से प्राप्त  जानकारी के अनुसार व्यवसायी शुक्रवार रात करीब आठ बजे अंडा खरीदने बाजार जा रहे थे तभी फैक्ट्री के पास सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने उनके चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया. इस घटना के बाद व्यवसायी के चेहरे पर तेज जलन होने लगा तथा उसने किसी तरह एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई. घटना को अंजाम देकर भाग निकलने में सफल रहें. 
वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां पीड़ित के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया. 

इस बाबत थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वहीं वाराणसी में इलाजरत व्यवसायी की हालत अब ख़तरे से बाहर बताई जा रही है हालांकि, उसकी आँखों की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है.

हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं ही पा रहा है.
 














No comments