बक्सर में खुला अल्पावास गृह पीड़ित महिलाओं को होगी सहूलियत ..
सरकार से मान्यता प्राप्त अल्पावास गृह का उद्घाटन कर दिया गया है. ऐसे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस विषय जानकारी देते हुए उनसे भी आवश्यकतानुसार महिलाओं अथवा किशोरियों को अल्प आवास गृहों में भेजने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है
- बाज़ार समिति में खुला है महिला अल्पावास गृह.
- मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण संस्थान के द्वारा किया जाएगा संचालन.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर के बाजार समिति रोड में मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण संस्थान के निर्देशन में अल्प आवासगृह की स्थापना की गयी है.
इस बाबत जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस अल्पावास गृह में घरेलू हिंसा की पीड़ित कोई भी महिला या किशोरी जिसके अल्पावास में अवसान की आवश्यकता हो, बेसहारा विधवा महिला जिसको अल्प आवास के अवसान की आवश्यकता हो, अनैतिक कार्यों में लगाई गई अथवा लगाई जाने के लिए बाध्य की गई महिला अथवा किशोरियों, प्रताड़ना की स्थिति में अल्पावास को इच्छुक महिलाओं, वैवाहिक मतभेद आदि पर प्रताड़ित महिलाओं समेत हर वह महिला जिसे अल्पावास की आवश्यकता हो उसके लिए सरकार से मान्यता प्राप्त अल्पावास गृह का उद्घाटन कर दिया गया है. ऐसे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस विषय जानकारी देते हुए उनसे भी आवश्यकतानुसार महिलाओं अथवा किशोरियों को अल्प आवास गृहों में भेजने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है.
उन्होंने बताया कि बक्सर में अल्पावास गृह नहीं होने की वजह से पीड़ित महिला को आरा अथवा कैमूर जाना पड़ता था. लेकिन, उन्हें अब सहूलियत होगी.












Post a Comment