विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट ने कराई टैलेंट सर्च प्रतियोगिता ..
कॉलेज के राघवेंद्र मिश्रा ने उनके निर्देशन में कराए जा रही इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कॉलेज में चल रहे कोर्स के शुल्क में छूट मिलेगी
- इंदिरा इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम.
- सफल प्रतिभागियों को इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन गाजियाबाद के द्वारा नगर के इंदिरा इंटर कॉलेज में विश्वेश्वरैया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विश्वेश्वरैया कॉलेज के राघवेंद्र मिश्रा ने उनके निर्देशन में कराए जा रही इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कॉलेज में चल रहे कोर्स के शुल्क में छूट मिलेगी. साथ ही साथ सफल छात्र छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन इत्यादि का वितरण भी किया जाएगा.
परीक्षा का संचालन शिव प्रकाश राय ने किया. इस दौरान इंदिरा कॉलेज के छात्र छात्राओं समेत और बुद्धिजीवी भी मौजूद रहे. परीक्षा के अंत में राघवेंद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.












Post a Comment