जीआरपी ने नाकाम की शराब तस्करी की कोशिश ..
बताया गया कि नियमित जाँच अभियान के तहत मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी में चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान पीछे से तीसरी बोगी में सीट के नीचे बैग में छुपा कर रखी गई शराब बरामद की गई है
- मुगलसराय पटना सवारी गाड़ी से बरामद की गई शराब.
- एक बार फिर तस्कर रहे गिरफ्त से बाहर.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जीआरपी ने एक बार फिर तस्करी की कोशिश पर पानी फेर दिया है. गुरुवार को 63226 डाउन मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी से 26 बोतल अंग्रेजी शराब (750 एमएल/प्रति) बरामद की गयी है.
मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह बक्सर द्वारा बताया गया कि नियमित जाँच अभियान के तहत मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी में चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान पीछे से तीसरी बोगी में सीट के नीचे बैग में छुपा कर रखी गई शराब बरामद की गई है.
बोगी में आसपास के लोगों से पूछा गया लेकिन किसी ने भी उस बैग को अपना बताने से इनकार किया. तत्पश्चात बैक को खोल कर चेक किया गया तो उस में शराब की खेप बरामद की गई. जिसे जप्त कर जीआरपी थाने लाया गया. वहीं शराब बरामदगी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी है.












Post a Comment