नदाँव में खुला सदर प्रखंड का पहला आरटीपीएस काउंटर, पहले दिन ही समय से पूर्व हो गया बंद..
बताया कि उक्त इलाके में बिजली विभाग द्वारा कुछ कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते आरटीपीएस काउंटर समय से पूर्व ही बंद हो गया है
- नदांव पंचायत भवन में खोला गया है आरटीपीएस काउंटर.
- ग्रामीण जनता तक सेवाओं के अधिकार को ले जाने की सरकार की है पहल.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में लोक सेवाओं के अधिकार के अंतर्गत आरटीपीएस काउंटर की स्थापना की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को सदर प्रखंड के नदाँव पंचायत में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ किया गया स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में ही इस काउंटर का उद्घाटन किया.
इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह काउंटर सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें जाति आवासीय आय जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस काउंटर के खोले जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी तथा उन्हें अनावश्यक रूप से प्रखंड कार्यालय नहीं आना पड़ेगा.
समय से पूर्व ही बंद हो गया काउंटर:
उधर, पहले ही दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताए गए समय के अनुरूप पहले दिन ही काउंटर का संचालन ना हो सका. उद्घाटन के महज एक घंटे बाद ही तकरीबन डेढ़ बजे आरटीपीएस काउंटर पर बैठे कर्मी वहां से निकल गए. इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय मुखिया ने बताया कि बिजली वगैरह की व्यवस्था नहीं होने के कारण आज काउंटर समय से पूर्व ही बंद कर दिया गया है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि उक्त इलाके में बिजली विभाग द्वारा कुछ कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते आरटीपीएस काउंटर समय से पूर्व ही बंद हो गया है.













Post a Comment