Header Ads

बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण के साथ किया गया पौधारोपण ..

मचान एनजीओ बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सेनिटेशन सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर कार्य कर जनजागरूकता करते आ रही है

- संस्था के द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित था कार्यक्रम.

- पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की कही बात


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: नावानगर महादलित बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के बीच मचान के सदस्यों द्वारा कॉपी-कलम वितरित किया गया एवम उन्ही के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया. मौका था मचान एनजीओ की द्वितीय वर्षगाठ का. ज्ञात हो कि मचान एनजीओ बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सेनिटेशन सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर कार्य कर जनजागरूकता करते आ रही है. गरीब बच्चों के बीच पुस्तक वितरण व पौधारोपण मचान के सदस्य पंकज उज्जैन के द्वारा किया गया. पंकज ने कहा कि मचान संस्थान के सचिव अविनाश कुमार उर्फ अविनाश राव के नेतृव में बिहार के विभिन्न जिलों में पर्यावरण को स्वच्छ एवम सुदंर बनाने, गरीब बच्चों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओ के लिए न सिर्फ दृढ़ संकल्पित है बल्कि जनजागरूकता कर समाज मे बदलाव की दिशा तय कर रहा है. हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने के लिये  पौधारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण भी करना होगा.

मौके पर मुख्य रूप से निशांत कुमार, पप्पू शर्मा, धुरन कुमार विजय कुमार विनोद सिंह आशुतोष कुमार, मंटू कुमार सहित अन्य मचान के सदस्य उपस्थित थे.













No comments