फिर बढ़ी मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि ..
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि, तारीखों में परिवर्तन क्यों किया गया है यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया
- 4 जनवरी से 18 अब हुई 31 जनवरी.
- दूसरी बार बढ़ाई गई है मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि एक बार फिर कुछ दिनों के लिए टल गई है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची अब 31 जनवरी को प्रकाशित होगी.
इस बाबत जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि, तारीखों में परिवर्तन क्यों किया गया है यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया.
दूसरी बार बढ़ाई गई है मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि:
बता दें कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पश्चात 4 जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 18 जनवरी को किया गया था, लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक बार फिर मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है.












Post a Comment