Header Ads

वुशू प्रतियोगिता में बक्सर की बेटी ने जीता राष्ट्रीय पदक, कहा- संसाधनों के कारण गुम हो रही प्रतिभा ..

इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दी जिसमें बिहार जिले के बक्सर से अंडर-17 बालिका वर्ग में अंडर 66 केजी वर्ग में माया ने कांस्य पदक प्राप्त किया

- रांची में आयोजित ठीक राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता.

- संघ तथा साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: झारखंड के रांची स्थित ठाकुर विश्वनाथ साह देव इनडोर स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 10 जनवरी से 13 जनवरी तक चले 64 वें राष्ट्रीय विद्यालय बालिका (अंडर-17/19) वुशू खेल प्रतियोगिता सत्र 2018-19 में बक्सर की माया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दी जिसमें बिहार जिले के बक्सर से अंडर-17 बालिका वर्ग में अंडर 66 केजी वर्ग में माया ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

जिले के छोटे से गाँव के किसान की पुत्री है माया:

माया बक्सर के रघुनाथपुर के जीबी प्लस टू हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा है. वह मूल रूप से बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव की रहने वाली है. माया के पिता लाल बहादुर पांडेय एक किसान हैं. एक बड़ी बहन एवं एक छोटे भाई के बीच की बहन माया ने इस वुशू को जूनून के साथ खेला है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने माता पिता और गांव के स्कूल के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है.

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पाने का है माया का सपना, संसाधनों के आभाव में अधूरा:

माया का सपना है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर स्वर्ण पदक अपने राज्य और जिला के लिए लाए माया ने जिलाधिकारी से अपील की है कि एक सामूहिक इनडोर हॉल वुशू खेल प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाए तो सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक दे सकेंगे. माया का कहना है कि इनडोर स्टेडियम ना होने के कारण खिलाड़ियों को प्रतिकूल माहौल में खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ता है, जिससे कि खेल की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

वुशू संघ तथा साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई:

माया की इस उपलब्धि पर बक्सर वुशू संघ के महासचिव मुकेश चौरसिया, संघ के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, उपाध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, संघ के उप सचिव राजू कुमार यादव, जिले के डीएसओ ओम प्रकाश तथा साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है.













No comments