Header Ads

खरवार समाज के अधिकार के लिए हुई बैठक ..

सोनू खरवार ने कहा कि खरवार समाज के साथ हो रहे अत्याचार के लिए बिहार सरकार दोषी है. भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार को निर्देश दिया जा चुका है फिर भी बिहार सरकार खरवार समाज को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश नहीं जारी कर रही है

- पटना में चल रहा है खरवार आंदोलन की तय हुई रणनीति.

- 2 फरवरी को
मुख्यमंत्री आवास का किया जाएगा घेराव.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रामनारायण खरवार कल्याण समिति की एक बैठक शुक्रवार को बाईपास रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिला सचिव सोनू खरवार की अध्यक्षता में की गई. बैठक में सोनू खरवार ने कहा कि खरवार समाज के साथ हो रहे अत्याचार के लिए बिहार सरकार दोषी है. भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार को निर्देश दिया जा चुका है फिर भी बिहार सरकार खरवार समाज को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश नहीं जारी कर रही है, जिसके कारण खरवार समाज द्वारा पटना में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है तथा बिहार सरकार को सबक सिखाने के लिए 4 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री आवास घेरा डालो डेरा डालो के तहत घेराव किया जाएगा. जिसमें जिला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए लोगों का आह्वान किया गया है. बैठक में प्रीतम, राहुल, अजय समेत खरवार समाज के कई सदस्य मौजूद थे.

 














1 comment: