Header Ads

ट्रेन से बरामद हुए 20 जिन्दा कछुए ..

इसी बीच जीआरपी के जवानों द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत S-4 डिब्बे की तलाशी ली गई तो उसमें सीट नंबर 28 के नीचे काले बैग में भरकर रखें कछुए बरामद हुए.

- तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे कछुए.
- वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मामला.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रेल पुलिस ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 12370 डाउन कुंभ एक्सप्रेस से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 कछुओं को लावारिस हालत में एक बैग में रखा हुआ बरामद किया. बरामदगी के बाद एक बार फिर  दुर्लभ जीवों की तस्करी की बात सामने आई है. मामले को लेकर रेल थाना कांड संख्या 65/19 के द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं पकड़े गए कछुआ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है.

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम कुंभ एक्सप्रेस बक्सर के प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर रुकी. इसी बीच जीआरपी के जवानों द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत S-4 डिब्बे की तलाशी ली गई तो उसमें सीट नंबर 28 के नीचे काले बैग में भरकर रखें कछुए बरामद हुए. पूछने पर किसी भी यात्री ने बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. बैग को खोलने पर उसमें से 20 कछुए बरामद किए गए. मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कछुओं को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया.














No comments