Header Ads

एटीएम का पिन जान कर उड़ा लिए हजारों रुपये

खाते से 9600 की निकासी कर ली. बाद में उनके मोबाइल नंबर पर जब निकासी का मैसेज आया तब उन्होंने मामले को लेकर उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है

- एक साथ कई लोग घुसे थे एटीएम के अंदर.

- एटीएम पिन जानने के बाद दिया वारदात को अंजाम.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोगों को कहा जाता है कि एटीएम में प्रवेश करते समय केवल एक ही व्यक्ति व्यक्ति में प्रवेश करें, लेकिन लोग इस नियम का अनुपालन करने में कोताही बरत रहे हैं. जिसका खामियाजा उन्हें आए दिन परिणाम साइबर ठगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है. 

ताजा मामले में नगर की रहने वाली मनोरमा कुमारी नामक एक युवती ने कलेक्ट्रेट रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपयों की निकासी करने गयी थी.इसी दौरान इस दौरान लाइन में पीछे खड़े व्यक्ति ने उनका पिन नंबर देख लिया तथा उसके आधार पर उसने उनके खाते से 9600 की निकासी कर ली. बाद में उनके मोबाइल नंबर पर जब निकासी का मैसेज आया तब उन्होंने मामले को लेकर उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.














No comments