Header Ads

Breaking: भाजपा बना रही हवा, मारपीट मामला सच्चाई से परे, जदयू नेताओं ने कहा हो निष्पक्ष जांच ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जद(यू) बक्सर की पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बक्सर विध्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा भाजपा नेता के मारपीट मामले के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन की गंभीरता से विचार किया गया |


बैठक में विवाद को सच्चाई से परे बताया गया | बैठक में कहा गया कि शराब एवं पार्टी के नाम पर आन्दोलन कर रही भाजपा के कार्यकर्तानों की पदाधिकारियों द्वारा शराब पीने और पार्टी करने की बात बस हवा बनाने जैसी है  | जिसके द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है | यहाँ तक की शराब बरामदगी की पुष्टि कहीं से भी भी नहीं हो पा रही है |

लोकतंत्र में नेता तथा जनता दोनों सामान होते हैं तथा सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सरकार के अंग हैं | जिला प्रशासन को स्वतंत्र रूप से निष्पक्षता के साथ अपना काम करने का दायित्व मिला है, लेकिन भाजपा द्वारा पार्टी की आड़ में असामाजिक तत्वों का संरक्षण किया जा रहा है |


बैठक में नेताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे बिना किसी दबाव में मामले की जांच करा कर दूध का दूध और पानी का पानी कराएं अन्यथा पक्षपातपूर्ण कारवाई करने पर बक्सर जदयू के नेता चुप नहीं बैठेंगे तथा न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे |




बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता राम अवधेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन चौधरी, परशुराम चौधरी, परशुराम सिंह यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा, आदिवासी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु गोंड़, ब्रम्हदेव पासवान, संजय चौधरी, भोला यादव, विनोद ठाकुर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार निषाद, बीरबल राम, मदन यादव, सुरेश राम समेत कई लोग मौजूद रहे |




  

No comments